0

शराब के ठेके पर बड़ा घोटाला: स्टीकर स्कैन करने पर खुली पोल, ग्राहक को मिली धमकी

By Dec 9, 2025

शराब की दुकानों पर बोतलों पर गलत स्टीकर लगाकर बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे शराब में घालमेल होने की आशंका बढ़ गई है। गोवर्धन निवासी धर्मेंद्र द्वारा बीते दिनों क्षेत्र के अंग्रेजी शराब के ठेके से शराब की अद्धी खरीदी। जब ग्राहक ने अद्धी की शुद्धता जांचने के लिए बोतल पर लगे स्टीकर को स्कैन किया, तो ऑनलाइन विवरण में अद्धी की जगह क्वार्टर दिखाई दी। वहीं अद्धी पर निर्माण तिथि 7 नवंबर 2025 लिखी थी, जबकि ऑनलाइन क्वार्टर की डिटेल में निर्माण तिथि 8 नवंबर 2025 दर्ज थी।

जब ग्राहक ने सेल्समैन से शिकायत कर अद्धी लौटाने का आग्रह किया, तो उन्हें धमकी दी गई। सेल्समैन ने कहा हमारे ठेके के अनुज्ञापी के जिले में 70-80 शराब के ठेके चल रहे हैं। तुम्हें जो करना हो वह कर लो। ग्राहक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों से शराब उपभोक्ताओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

इस प्रकार का मामला अभी संज्ञान में आया नहीं है, लेकिन फिर भी गोवर्धन के ठेके की जांच कराई जाएगी। ऐसा करना गलत है। -उपेंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

संत प्रेमानंद की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, ‘श्री राधा’ नाम से गूंज उठा गोवर्धन

राधा नाम जप का मंत्र देने वाले संत प्रेमानंद सोमवार सुबह गोवर्धन में परिक्रमा करने पहुंचे। उनके आने की खबर सुनकर सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर जय श्री राधा का उद्घोष...
By Dec 9, 2025

साझा करें