0

नशीले कफ सिरप तस्करी का बड़ा खुलासा: शैली ट्रेडर्स के 30 बैंक खातों में 425 करोड़ का लेनदेन, 60 लाख रुपये फ्रीज

By Dec 10, 2025

नशीले कफ सीरप तस्करी के संबंध में नया अपडेट सामने आया है। मामले की जांच कर रही सोनभद्र पुलिस की एसआइटी की जांच में शैली ट्रेडर्स के अकाउंट को खंगाला गया तो पिछले दो वर्षों में करीब 425 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन प्रथम दृष्टया पाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि नशीले कफ सीरप के अवैध कारोबार में संलिप्त संबंधित करीब 30 खातों को फ्रीज कराते हुए करीब 60 लाख रुपये फ्रीज करा दिया गया है। नशीले कफ सीरप के अवैध कारोबार के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत अभियोग की विवेचना एसआइटी कर रही है।

जांच में मुख्य स्टाकिस्ट शैली ट्रेडर्स जिससे अवैध रूप से नशीले कफ सीरप की तस्करी किया गया है, उसके समस्त वित्तीय लेनदेन, लेजर, जीएसटी इत्यादि के बारे में विवरण देने के लिए फर्म के चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल को 10 दिसंबर तक उपलब्ध कराए जाने की नोटिस दी गई है।

एसपी ने बताया कि जनपद सोनभद्र में अवैध कारोबार करने वाली फर्म मां कृपा मेडिकल स्टोर एवं शिविक्षा फर्म की चेन में अन्य संबंधित फर्म दिलीप मेडिकल एजेंसी एवं आयुष इंटरप्राइजेज नई बाजार भदोही तथा शिविक्षा फर्म के प्रोपराइटर विजय गुप्ता की पत्नी अंकिता गुप्ता की परसीपुर भदोही में स्थापित फर्म राजेंद्र एंड संस ड्रग एजेंसी के भवन स्वामी को भी साक्ष्य के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस दी गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सोनभद्र में खदान हादसे के बाद हाहाकार: खनन रुका तो दोगुने हुए गिट्टी के दाम, निर्माण कार्य ठप

सोनभद्र में खदान हादसे के बाद खनन पर रोक लगने से गिट्टी की कीमतों में भारी उछाल आया है। आपूर्ति बाधित होने के कारण कीमतें दोगुनी तक बढ़ गई हैं, जिससे निर्माण कार्य बुरी तरह...
By Dec 10, 2025

यूपी में मतदाता सूची का ‘महा-अभियान’, सार्वजनिक अवकाश में भी चलेगा काम; 11 दिसंबर तक डिजिटाइजेशन की डेडलाइन

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की सभी गतिविधियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्हता...
By Dec 10, 2025

साझा करें