बिग बॉस 19 फिनाले से पहले बड़ा खुलासा! वोटिंग ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की राय में कौन है असली विनर?
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही समय में होने वाला है। इस सीजन में गौरव खन्ना, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं अलग-अलग कहानी बयां कर रही हैं। एक तरफ जहां वोटिंग ट्रेंड्स में गौरव खन्ना को विजेता बताया जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट के लिए जबरदस्त समर्थन उमड़ रहा है। फैंस उन्हें ट्रॉफी का असली हकदार मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फरहाना के समर्थन में ट्वीट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “गौरव ने कार जीत ली है, तान्या ने टीवी सीरियल का ऑफर जीत लिया है… तो मुझे लगता है कि फरहाना जीतेगी क्योंकि वे उसे खाली हाथ नहीं जाने देंगे।” कई अन्य यूजर्स ने भी “फरहाना जीतेगी” जैसे मैसेज किए। एक और यूजर ने लिखा, “उनकी जर्नी आसान नहीं थी, लेकिन उनकी जीत बहुत ही सुंदर होगी।” कुनिका और कई अन्य सेलेब्स ने भी फरहाना को पर्सनली सपोर्ट किया है, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
