मतदाताओं और बीएलओ को बड़ी राहत: SIR गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई तारीख
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथि बढ़ा दी है। अब बीएलओ को 11 दिसंबर तक मतदाताओं से गणना प्रपत्र लेकर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करने की राहत दी गई है। पहले यह तिथि 30 नवंबर/4 दिसंबर थी।
तिथि बढ़ने से बीएलओ और मतदाताओं को राहत मिली है। 16 दिसंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित किया जाएगा। जिले में 2663718 मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए 2876 बीएलओ लगाए गए हैं। एसआईआर में मतदाताओं का डाटा चार दिसंबर तक निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना था।
एसआईआर की तिथि बढ़ाने की मांग चली आ रही थी। निर्वाचन आयोग ने अब एसआईआर की तिथि को चार दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर तक कर दिया है। आलेख्य प्रकाशन की तिथि 16 दिसंबर की गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की तिथि बढ़ाने से बीएलओ और मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। बीएलओ के लिए गणना प्रपत्र एकत्र करने से लेकर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना चुनौती बना हुआ था।
हालांकि प्रशासन ने तहसील से लेकर ब्लॉक तक बीएलओ की मदद के लिए शिक्षा विभाग को मैदान में उतार रखा है। अभी तक 19.50 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरकर प्राप्त हो चुके हैं। 18 लाख मतदाताओं का डाटा निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। 39 बीएलओ अपना शत-प्रतिशत काम पूरा कर चुके हैं। 750 से अधिक बीएलओ अपना 90 प्रतिशत काम पूरा चुके हैं।
17 साल के छात्र का कमाल: ‘रोबोट’ फिल्म से प्रेरित होकर बनाया AI टीचर, स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है यह रोबोट
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रहे बड़े फायदे, अब बैलेंस खत्म होने से पहले ही मिलेगा अलर्ट मैसेज
अस्पताल की लापरवाही! मरीजों को मोबाइल में दी जा रही एक्स-रे रिपोर्ट, दो महीने से खत्म है फिल्म
बुलंदशहर में लूट-मर्डर के तीन दोषियों को आजीवन कारावास, 10 साल बाद कोर्ट का फैसला
