कानपुर में CTET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, भाभी की जगह एग्जाम देने पहुंची ननद पकड़ी गई
कानपुर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बर्रा इलाके के पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान एक युवती को पकड़ा गया। युवती अपनी भाभी शिवानी देवी की जगह परीक्षा देने पहुंची थी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान हुई। केंद्र पर बायोमेट्रिक मिलान के समय युवती के फिंगरप्रिंट और प्रवेश पत्र पर दर्ज विवरण में अंतर पाया गया। स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पकड़ी गई युवती की पहचान कन्नौज निवासी संध्या के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह सुबह की पाली में अपनी खुद की परीक्षा दे चुकी थी और दोपहर की पाली में अपनी भाभी की जगह परीक्षा देने आई थी।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तहरीर के आधार पर आरोपित ननद और उसकी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती से पूछताछ जारी है।
CTET परीक्षा में 98.83 फीसदी उपस्थिति
कानपुर में CTET परीक्षा के पहले दिन 98.83 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 37876 अभ्यर्थियों में से 37434 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 442 ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों के अनुसार, दोनों पालियों में गणित के प्रश्न लंबे कैलकुलेशन वाले और ट्रिकी थे, जबकि भाषा के प्रश्न भी कठिन थे।
कानपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप; क्या है पूरा मामला? (Kanpur news)
कानपुर में पुलिस के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, पड़ोसी पर harassment का आरोप
कानपुर: CTET परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा, भाभी की जगह एग्जाम देने आई युवती गिरफ्तार
कानपुर में साइबर ठगों ने महिला को दी आतंकी कनेक्शन की धमकी, महिला की सूझबूझ से विफल हुई ठगों की चाल (Kanpur crime news)
रूमा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कब्जे और अधूरे विकास कार्य, व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन | Ruma Industries News
कानपुर में मेट्रो मार्शल से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने समझौता से किया इनकार
कानपुर में नशे के विरोध पर पति ने पत्नी को पिलाई डाई, हालत गंभीर (Kanpur crime news)
कानपुर में चेन लूट की वारदात, स्कूटी से टक्कर मारकर महिला को गिराया | Kanpur Crime News
