0

दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़

By Dec 15, 2025

उत्तरी जिले की सराय रोहिल्ला थाने की टीम ने एक फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो आकर्षक इंश्योरेंस पालिसी और एजेंट कमीशन रिफंड के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुलिस टीम ने मामले में तीन सरगना समेत कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरोह के सरगनाओं की पहचान काॅल सेंटर मालिक नजर अब्बास, सुपरवाइजर रवि और दूसरे सुपरवाइजर विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं इनके अलावा 23 महिला छह पुरुष टेलीकाॅलर को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी पतों पर सिम कार्ड वाले 45 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, कस्टमर्स का बड़ा रिकाॅर्ड और 3.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

आरोपी निवेश के नाम पर ठगी करने के अलावा बंद हुई इंश्योरेंस पाॅलिसी, नई इंश्योरेंस पाॅलिसी पर बढ़िया स्कीम, एजेंट का कमीशन वापस करने जैसे लुभावने आफर देकर देशभर के लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वह अलग-अलग सोर्स के जरिए ग्राहकों का डाटा जुटाकर उनको काॅल करते थे। एक बार उनको जाल में फंसाने के बाद उनसे ठगी कर ली जाती थी।

उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, नौ दिसंबर को सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर इलाके में इंश्योरेंस पाॅलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का काॅल सेंटर चल रहा है। जानकारी जुटाने के बाद शास्त्री नगर में एक मकान पर छापेमारी कर वहां से सभी 32 आरोपियों को दबोचा गया।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नजर अब्बास फर्जी काॅल सेंटर चला रहा था। रवि व विक्की इनके यहां सुपरवाइजर हैं। दोनों नजर के साथ मिलकर फर्जी काल सेंटर चला रहे थे। काॅल सेंटर में टेलिकालर ग्राहकों को काल करके फंसा लेते थे। इसके बाद आगे रवि व विक्की को आगे की जिम्मेदारी सौंप दी जाती थी। इन लोगों की गिरफ्तारी से फिलहाल पांच शिकायतों का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी देशभर के लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के गैंग खातों की पड़ताल कर इस बात का पता लगा रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने रुपयों की ठगी की।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध

दिल्ली में खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए मंच पर आने पर भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक होने के कारण, सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?

राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते हुए कांग्रेस ने जिस तरह फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपनी मांग पर बल दिया, उससे यदि कुछ स्पष्ट हो रहा है तो यही कि...
By Dec 15, 2025

मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सवाल उठाया कि 2023 की जातीय हिंसा में पूर्व मणिपुर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की भूमिका को इंगित करने वाले सभी उपलब्ध लीक हुए आडियो क्लिप फारेंसिक परीक्षण के लिए...
By Dec 15, 2025

AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह

आज पूरी दुनिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए प्रयासरत है और इस कोशिश में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) जैसे आतंकी संगठन भी पीछे नहीं हैं। वे भी...
By Dec 15, 2025

कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। उन्होंने एक वायरल X थ्रेड पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कांग्रेस के भीतर दो विपरीत विचारधाराओं को उजागर किया गया...
By Dec 15, 2025

नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। लेकिन...
By Dec 15, 2025

भारत के लिए अच्छी खबर! नवंबर में रिकॉर्ड स्तर पर घटा व्यापार घाटा, निर्यात में हुई बढ़ोतरी

भारत के व्यापार घाटे में नवंबर के महीने में बड़ी राहत मिली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह घाटा पिछले साल के 31.92 अरब डॉलर से घटकर 24.53 अरब डॉलर पर आ गया है। यह...
By Dec 15, 2025

साझा करें