0

देहरादून में बड़ा साइबर फ्रॉड: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से ठगे 27 लाख रुपये

By Dec 13, 2025

देहरादून में शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने आइटी सेक्टर में काम करने वाले एक युवक से 26.73 लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित के साइबर सेल में आनलाइन शिकायत करने के बाद अब प्रेमनगर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी तहरीर में प्रफुल्ल निवासी कांसवाली कोठडी ग्राम डूंगा, देहरादून ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर मैसेज भेजकर उसे वाट्सएप पर इंडियन निवेश ग्रुप से जोड़ा। इसके बाद ठगों ने उन्हें गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध इंडियन आइवी प्रो नामक एप पर प्राथमिक खाता बनाने और उसमें रकम जमा कर निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

ठगों के झांसे में आकर उन्होंने 31 अक्टूबर से निवेश करना शुरू कर दिया। ठगों ने शेयर मार्केट संबंधी टिप्स भी दिए और विभिन्न तिथियों में उनसे 26.73 लाख रुपये निवेश कराए। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो एप और संबंधित व्यक्तियों ने उन्हें ब्लाक कर दिया। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।

प्रफुल्ल ने बताया कि शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए उन्होंने कुछ लोन लिया था जबकि पूरी जमा पूंजी शेयर खरीदने में लगा दी। 30 नवंबर को उन्होंने साइबर सेल में आनलाइन शिकायत दी। 12 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: प्रापर्टी डीलर के घर में घुसकर डंडों से पीटा, पैर तोड़ा और 4.50 लाख लूटे

देहरादून के राजपुर स्थित आर्किड पार्क में रहने वाले प्रापर्टी डीलर अरुण कपूर के साथ मारपीट कर आरोपितों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपितों ने प्रापर्टी डीलर का डंडे से पांव तोड़कर घर...
By Dec 13, 2025

कैंचीधाम और जादूंग में बड़ा बदलाव: 228 करोड़ की लागत से विकास कार्यों में तेजी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के पर्यटन और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में नैनीताल के कैंचीधाम और उत्तरकाशी के...
By Dec 13, 2025

IMA POP: भारतीय सेना को मिलेंगे 491 युवा अधिकारी, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे परेड का निरीक्षण

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आज एक भव्य पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह भारतीय सेना के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब 491 युवा कैडेट्स अपनी...
By Dec 13, 2025

साझा करें