0

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बड़ा बदलाव: भारी वाहनों के लिए एक महीने तक रूट डायवर्जन, जानिए नया रास्ता

By Dec 10, 2025

कानपुर-लखनऊ हाईवे का सफर आज से एक माह तक वाहन सवारों के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। कानपुर की ओर से आने वाले किसी भी भारी वाहन को सीधे लखनऊ नहीं जाने दिया जाएगा। रामादेवी व दही तिराहा से इन वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जाएगा।

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में पीएनसी द्वारा कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर पुलिया निर्माण समेत हो रहे अन्य कार्यों के चलते रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर शनिवार सुबह से ही लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को दही तिराहा से पुरवा-मौरावां मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। जिससे दो किमी दूरी तक दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा।

पुलिस उपायुक्त यातायात लखनऊ ने कानपुर के पुलिस उपायुक्त यातायात व एसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह को पत्र जारी कर कहा कि लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में जुनाबगंज में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एनएचएआइ द्वारा पुलिया निर्माण के अलावा जगह-जगह अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे एक तरफ की लेन को ब्लाक कर दिया गया है और रास्ता काफी संकरा हो गया है। निर्माण स्थल पर भारी वाहनों के पहुंचने से रोजाना भीषण जाम लग रहा है।

एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लखनऊ से मिले आदेश के क्रम में दही तिराहा पर भारी वाहनों का डायवर्जन शुरू किया गया है। यह वाहन पुरवा-मौरावां होते हुए रायबरेली की सीमा में प्रवेश कराकर मोहनलालगंज के रास्ते जनपद लखनऊ पहुंचेंगे। इसी तरह हमीरपुर, महोबा से कानपुर होते हुए लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को रामादेवी से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन फतेहपुर, लालगंज, बछरावां होकर हैदरगढ़ के रास्ते जनपद लखनऊ की सीमा में प्रवेश करेंगे या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उन्नाव में दिल दहला देने वाली घटना: खेलते समय नाली में गिरी 3 साल की बच्ची, दम घुटने से मौत

उन्नाव जिले के बेहटामुजावर क्षेत्र के गौरिया कला गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सुनील की तीन वर्षीय बेटी संध्या घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां प्रिया और दादी सावित्री...
By Dec 10, 2025

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धूकर जली; सवारों ने कूदकर बचाई जान

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी के पास कल्लूपुरवा में लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक कार में अचानक आग...
By Dec 10, 2025

उन्नाव में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की जान चली गई। बीघापुर-पाली संपर्क मार्ग पर पाली गांव के पास घुमावदार मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
By Dec 10, 2025

साझा करें