2026 में शादियों का महाब्रेक! डेढ़ महीने तक नहीं बजेंगी शहनाई शहनाई, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए अब अगले डेढ़ महीने तक विवाह समारोहों पर विराम लग गया है। 11 दिसंबर को शुक्रास्त और 16 दिसंबर को खरमास शुरू होने के कारण मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है। आचार्य पंडित राकेश मिश्रा के अनुसार, शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का उदित होना आवश्यक है। इन ग्रहों के अस्त होने की स्थिति में विवाह नहीं किए जाते हैं।
खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं। खरमास समाप्त होने के बावजूद, नए साल में शादियों की शहनाइयां 5 फरवरी से ही गूंजेंगी। 2 फरवरी को शुक्र उदय होने के बाद भी मुहूर्त 5 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। वर्ष 2026 में फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवंबर और दिसंबर के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
पंडित मिश्रा ने यह भी बताया कि वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अधिकमास पड़ रहा है, जिसके कारण 17 मई से 14 जुलाई तक दो माह ज्येष्ठ रहेगा और इस दौरान शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद 25 जुलाई से 20 नवंबर के बीच चातुर्मास रहेगा। चातुर्मास में भगवान श्री हरि चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, और उनके जाग्रत न होने की स्थिति में भी विवाह आदि कार्य नहीं होते हैं।
