0

उधमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जब्त, 199 गिरफ्तार

By Dec 9, 2025

उधमपुर पुलिस ने जनवरी से नवंबर 2025 तक नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता दर्ज की है। जिले में एनडीपीएस मामलों पर की गई सख्त कार्रवाई के तहत न केवल तस्करों पर नकेल कसी गई, बल्कि करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त, ड्रग्स बरामद और बैंक खातों को फ्रीज कर नशा माफिया की रीढ़ तोड़ने का प्रयास किया गया।

जिला पुलिस मीडिया सेल उधमपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 के जनवरी से नवंबर माह तक की अवधि में कुल 140 मामले दर्ज किए गए, जबकि 199 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 180 आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा 19 आरोपी पीआईटी एनडीपीएस, पीएसए के तहत गिरफ्तार किए गए।

इस दौरान पुलिस ने कुल 68 वाहन जब्त किए, जिन्हें नशा तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं काला बाजार में बिकने वाले नशीले पदार्थों की कुल कीमत लगभग 9.68 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस मामलों में 51 दोष सिद्धियां दर्ज हुईं, जिनमें 64 लोगों को सजा मिली। उधमपुर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में शामिल है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेगा।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें