0

राजस्थान में गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार

By Dec 10, 2025

गुजरात एटीएस ने राजस्थान के जोधपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एटीएस टीम ने रविवार सुबह जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान ड्रग्स बनाते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से केमिकल से भरे कई जार जब्त किए। बरामद केमिकल से करीब 2 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती थी। यह कार्रवाई गुजरात एटीएस द्वारा बालोतरा में एक आरोपी मोनू ओझा को हिरासत में लेने के बाद शुरू हुई। पूछताछ में मोनू ने जोधपुर के शेरगढ़ में फैक्ट्री होने की जानकारी दी, जहां से प्रतापगढ़ क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई की जाती थी।

इसके बाद गुजरात एटीएस और शेरगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री पर छापा मारा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देर रात फैक्ट्री पर आकर नशे का केमिकल तैयार करते थे और सुबह होने से पहले वहां से निकल जाते थे। मोनू ओझा एमडी ड्रग्स बनाने का एक्सपर्ट है, जबकि बाकी आरोपी इसे बेचने का काम करते थे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें