सोरों के अखाड़े में शुरू हुआ माघ मास का भंडारा, 21 साल से चल रही परंपरा (Soron news)
तीर्थ नगरी सोरों के परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री शंभू पंचदसनाम आह्वान अखाड़ा में एक माह के लिए माघ मास का भंडारा शुरू हो गया है। बुधवार को अखाड़ा पर हुए भंडारे में साधु-संतों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। यह भंडारा निरंतर पिछले 21 वर्ष से चल रहा है। इस दौरान तीर्थ नगरी और आसपास के साधु-संतों को प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
नागालैंड आश्रम के महंत थानापति किशन गिरि महाराज ने बताया कि भंडारे का आयोजन पौष मास की पूर्णिमा से लेकर माघ मास पूर्णिमा तक होगा। इसमें प्रतिदिन श्रद्धालु साधु-संतों को भोजन कराकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद ले रहे हैं। भंडारे का आयोजन ब्रह्मलीन महंत गणेश गिरि महाराज की स्मृति में किया जाता है।
कार्यक्रम में महंत थानापति किशन गिरि महाराज की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें व्यवस्थापक सीताराम दुबे, भंडारे के मुख्य यजमान केशव तिवारी, नाथूराम तिवारी, नीरू चरौरे, विजय चौबे, राजेंद्र कुमार, संतोष, मथुरेश भारद्वाज, अजीत दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
