0

Bhagalpur News: कोचिंग संचालक और छात्रा के प्रेम प्रसंग पर बवाल, मारपीट में कई घायल

By Jan 18, 2026

भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह विवाद एक निजी कोचिंग संचालक मनीष कुमार और उसकी छात्रा के बीच फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ। जब छात्रा के परिजनों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने कोचिंग संचालक के घर पर हमला कर दिया।

घटना बेलसिरा गांव के महादलित टोला की है। मारपीट में कुछ लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं, जिसमें एक महिला के आंख के पास चोट लगी है। घटना के बाद से दोनों गांवों में तनाव कायम है।

प्रथम पक्ष के निरंजन दास ने पुलिस को दिए आवेदन में तीन नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजीत कुमार, रंजीत कुमार, घपड़ा कुमार सहित अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी, बच्चे और दादी के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की। निरंजन दास ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बहकाने की कोशिश की।

कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर मारपीट हुई है। एक पक्ष की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कोचिंग जाने वाले अन्य छात्र-छात्राओं पर भी नजर रखी जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

भागलपुर के JLNMCH में इलाज के अभाव में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा | Bhagalpur news

भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक किडनी मरीज की इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर मौत हो गई।...
By Jan 18, 2026

साझा करें