0

बरेली में एंटी-नारकोटिक्स फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 5.2 किलो अफीम जब्त

By Dec 6, 2025

उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बरेली में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5.2 किलोग्राम अफीम जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह खेप पंजाब भेजी जानी थी, जहां इसे आगे सप्लाई किया जाना था। एएनटीएफ यूनिट बरेली ने सक्रिय तस्कर रामऔतार, निवासी ढकिया अलीगंज, को त्रिशुल तिराहे पर महेशपुरा फाटक के पास यात्री शैड के सामने से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर रामऔतार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह खुद झारखंड से अफीम लाता है, और कई बार झारखंड से सप्लाई करने वाले लोग भी आकर उसे यह माल देते हैं। बरामद अफीम के संबंध में उसने बताया कि यह उसे डेविड नामक व्यक्ति, निवासी खादखेड़ा बस स्टैंड, रांची, ने देवचरा आकर दी थी। रामऔतार शनिवार को पंजाब के एक ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में सुभाषनगर थाने में गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। यह गिरफ्तारी प्रदेश सरकार के अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के प्रयासों को और मजबूती देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग को लेकर बेहद गंभीर हैं और इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश दे रहे हैं। हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस तरह की कई बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं, जिनमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बरेली में 15 शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, संपत्तियों पर कार्रवाई की तैयारी

बरेली जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ाने वाले और आम जनता में भय फैलाने वाले 15 अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर इन सभी अपराधियों...
By Dec 6, 2025

कांग्रेस बोली- भाजपा संविधान खत्म करने की कर रही कोशिश, एसआइआर जल्दबाजी का परिणाम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बरेली में भारतीय जनता पार्टी पर संविधान को खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी...
By Dec 6, 2025

पीलीभीत रोड पर ₹300 करोड़ की भव्य टाउनशिप: BDA की नई आवासीय योजना का पहला चरण शुरू

बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने रामगंगा नगर की सफलता के बाद अब पीलीभीत रोड पर एक नई और महत्वाकांक्षी आवासीय योजना विकसित करने का खाका तैयार कर लिया है। 267 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में...
By Dec 6, 2025

साझा करें