बिहार में कड़ाके की ठंड का दस्तक: शीतलहर की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट
बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आगामी पांच दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक गिरावट आने की संभावना जताई है, जिससे ठंड में वृद्धि होगी। पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकांश जिलों में सुबह और शाम कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को परेशान कर सकती है।
मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि औरंगाबाद और राजगीर 11.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। पटना का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय पटना और आसपास के इलाकों में धुंध और हल्की ठंड का असर रहा, और दिन में धूप निकलने के बावजूद हल्की कनकनी महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने शीतलहर और पाले की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मद्देनजर, जिला प्रशासन पटना ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा बीमार व्यक्तियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत ठंड से बचाव की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया है। इसमें रैन बसेरों और अस्थायी शरण स्थलों को चुस्त-दुरुस्त करना, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, वार्मर और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
चुनाव बाद बिहार में 10 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार, नीतीश करेंगे डीबीटी ट्रांसफर
बिहार में भ्रष्ट अधिकारी की करोड़ों की काली कमाई जमीन में दबी, निगरानी ने खोली पोल
नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रोन्नति में पूर्व सेवा की होगी गणना
पटना एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर, दिल्ली-मुंबई की उड़ानें घंटों लेट
पटना सिटी: गंगा घाटों पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 43 करोड़ के पार्क जमींदोज
जेईई मेन 2026: बिहार के 11 शहरों में परीक्षा, AI से होगी लाइव निगरानी
लालू परिवार से पटना का 10 सर्कुलर रोड बंगला वापस लेगी बिहार सरकार
