बिहार चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव आज करेंगे मंथन, बुलाई अहम बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की शानदार जीत के बाद सत्ता पक्ष में जहां सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है, वहीं महागठबंधन खेमे में हार को लेकर गहरी चिंता का माहौल है। विशेष रूप से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इस समय सबसे बड़े संकट से जूझ रही है।
एनडीए के घटक दल विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। वहीं, राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को पार्टी के विधायकों और चुनाव में पराजित हुए प्रत्याशियों के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं। यह बैठक पटना में तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के निर्वाचित विधायक और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों की विस्तृत समीक्षा करना होगा। पार्टी नेताओं द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों और चुनाव प्रचार के दौरान की गई कमियों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, पार्टी की भविष्य की रणनीति और सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
बिहार की 243 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वाधिक 89 सीटें जीतीं। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को 85 सीटें प्राप्त हुईं। एनडीए के अन्य सहयोगी दलों में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं।
इस बीच, चुनाव में हार के बाद लालू परिवार के भीतर भी मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अप्रत्यक्ष रूप से तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है, जिससे पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बैठक को इन पारिवारिक और संगठनात्मक मतभेदों को दूर करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
BJP तोड़ सकती है कांग्रेस का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, अमित मालवीय ने किया बड़ा दावा
रोहिणी आचार्य के अपमान पर तेज प्रताप का कड़ा प्रहार, ‘जयचंदों’ को दी चेतावनी
कांग्रेस ने SIR राज्यों के पदाधिकारियों की बुलाई बैठक, नई रणनीति पर होगी चर्चा
राहुल गांधी हार के शतक से पांच कदम दूर, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज: हार के शतक से पांच कदम दूर, बिहार चुनाव पर उठाए सवाल
पटना की हवा जहरीली: समनपुरा सबसे प्रदूषित, AQI 300 के पार
बिहार में आदर्श आचार संहिता हटी, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
बिहार में कड़ाके की ठंड की दस्तक, मफलर-जैकेट तैयार रखें
