बिग बॉस 19: कुनिका सदनंद ने बहू के लिए चुनी यह कंटेस्टेंट, बेटे अयान ने बताई वजह
बिग बॉस 19 का घर इस हफ्ते एक अलग ही रंग में रंगा नजर आया। मिदुल तिवारी के इविक्शन के बाद घरवाले अगले एलिमिनेशन को लेकर उत्सुक थे, लेकिन इस बार कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं गया क्योंकि शो फैमिली वीक मना रहा है। इस हफ्ते घर के सदस्यों के परिवार वाले उनसे मिलने आ रहे हैं।
कुनिका सदनंद के बेटे अयान लाल बिग बॉस के घर में कदम रखने वाले पहले सदस्य बने। जैसे ही अयान ने घर में प्रवेश किया, कुनिका की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। घर में एंट्री लेते ही अयान ने फ्रीज टास्क के दौरान जमे हुए बाकी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की और उनकी तारीफ की। इसके बाद वह अपनी मां कुनिका से मिले और उन्हें गले लगा लिया। मां-बेटे का यह मिलन बेहद भावुक कर देने वाला था। अयान ने अपनी मां से कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्होंने दोबारा सांस लेना शुरू कर दिया हो।
इसके बाद, कुनिका, अयान और अश्नूर गार्डन एरिया में बातचीत करते हुए नजर आए। इसी दौरान कुनिका ने मजाक में अयान से कहा, ‘वह 21 साल की है और तुम 26 के, वह मेरी बहू बन सकती है।’ यह सुनकर अश्नूर, फरहाना और कुनिका तीनों ही हंस पड़े। इसी बीच गौरव भी वहां आ पहुंचे और मजाक में कहा, ‘घर की सारी लड़कियां रिजेक्ट हो गईं और सबको अश्नूर ही बेस्ट लगी।’ इस बात से माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
बातचीत के दौरान अयान ने घर वालों से कहा कि वे सब अब स्टार बन गए हैं और अब ऑटो में सफर नहीं कर पाएंगे। उन्होंने शहबाज से पूछा, ‘तुम ऑटो में सफर करते थे? अब नहीं कर पाओगे।’ शहबाज ने हैरानी से पूछा, ‘मैं?’ इस पर गौरव ने हंसते हुए कहा, ‘तो अब हमें पैदल चलना पड़ेगा!’ यह सुनकर सब हंस पड़े। इसके बाद शहबाज ने अयान से कहा, ‘आपकी मां बहुत खूबसूरत हैं, वो द अंडरटेकर जैसी दिखती हैं।’ यह सुनकर घर के सभी सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
