दिल्ली में शादी से इनकार पर हमला, युवक ने युवती के गले पर मारा ब्लेड, फिर खुद को भी किया घायल | Delhi Crime News
पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर एक युवती के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले के बाद युवक ने खुद को भी घायल करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना न्यू उस्मानपुर के नादिया पार्क के पास एक होटल में हुई। युवक और युवती दोनों एक ही गली में रहते हैं और एक-दूसरे को जानते थे। युवक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती और उसके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर दिया था।
युवती के परिवार ने आरोप लगाया है कि युवक ने धोखे से युवती को होटल में बुलाया था। जब युवती ने शादी के लिए मना किया तो युवक ने गुस्से में आकर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती के गले पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से ब्लेड बरामद किया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
