अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रनीति और सुशासन के अद्वितीय प्रतीक: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राष्ट्रनीति, सुशासन और समावेशी विकास का अद्वितीय प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सुशासन और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि रखा। उनका व्यक्तित्व राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि वह राष्ट्र निर्माण के एक विचार और मिशन का स्वरूप था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अटल जी केवल अपने समय के नेता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ हैं।
राधाकृष्णन इंदौर में अटल फाउंडेशन द्वारा वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित ‘शून्य से शिखर तक’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल जी भाषाई विविधता को भारत की शक्ति मानते थे। उन्होंने तमिलनाडु के राजनेता अन्नादुरई का उदाहरण दिया, जिन्होंने अटल जी के हिंदी बोलने के तरीके को सुनने के बाद कहा था कि यदि हिंदी इस तरह बोली जाती है, तो हम इसका विरोध नहीं करेंगे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि अटल जी का जीवन नैतिकता, उत्कृष्टता और राष्ट्र धर्म की राह दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें राष्ट्रनीति के शिखर पुरुष और भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश के भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम अटल जी को समर्पित किए जाएंगे।
इस अवसर पर कवि सत्यनारायण सत्तन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, भारतीय क्रिकेट टीम चयन समिति के पूर्व चयनकर्ता संजय जगदाले और गौ एवं मानव सेवा के लिए चर्चित सागर के पारंग शुक्ला को अटल अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट सहित कई गणमान्यगण उपस्थित रहे।
आगरा: पूर्व GST कमिश्नर का बेटा जेल में, नामचीन ज्वेलर्स से 19 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस पर उठाए सवाल
घने कोहरे से रेल यातायात बाधित, 27 ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी
क्रिप्टोकरेंसी ठगी का भंडाफोड़: 26 फर्जी वेबसाइटों से हो रही थी धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला
जेवर एयरपोर्ट विस्थापितों की टाउनशिप बदहाल, कूड़े के ढेर से परेशान लोग | Jewar Airport
आगरा पुलिस स्टेशन में युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर, टूटे पैर: जांच जारी
कोहरे में फोरलेन निर्माण: कासगंज में NHAI के काम से बढ़ीं दुर्घटनाओं की आशंका, road safety पर सवाल
2026 राज्यसभा चुनाव: क्या 75 सीटों की जंग भारत की राजनीति को नया मोड़ देगी?
UP मतदाता सूची में सुधार का मौका: 26 दिसंबर तक कराएं ठीक, डाटा होगा लॉक
