0

पुखरायां कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, नरगिस ने ऊंची कूद में जीता गोल्ड (Pukhrayan news)

By Mar 16, 2026

पुखरायां के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। इस दौरान बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में नरगिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी द्वितीय और छाया देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी क्रम में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वामी देवी को टीम कैप्टन चुना गया। अंतरा शुक्ला, छाया देवी और दिव्या सिंह चौहान टीम सदस्य नामित हुईं। बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में ओमप्रकाश तिवारी ने प्रथम, सुमित कुमार ने द्वितीय और सौरभ यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कर्ष कुमार ने सर्वाधिक भार उठाकर प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि शिवा साहू द्वितीय स्थान पर रहे।

समस्त क्रीड़ा प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रशिक्षण संजय सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ इदरीश खान और डॉ शिवरीनारायण यादव सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें