अहान पांडे की तारीफ कर अनीत पड्डा ने फिर छेड़ी डेटिंग की अफवाहें, बोलीं – ‘दुनिया के सबसे बेहतरीन लोगों में से एक’
फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दोनों के बीच की नजदीकियों को देखकर फैंस ने इन्हें डेटिंग की अफवाहों में घसीटा, हालांकि अहान ने बाद में इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में अनीत पड्डा ने अहान पांडे की खुलकर तारीफ की, जिससे एक बार फिर दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में अनीत ने कहा, “मेरा को-एक्टर और मेरा सबसे अच्छा दोस्त, अहान पांडे को धन्यवाद। आप लोगों को अंदाजा नहीं है कि सेट पर कितनी मुश्किलें रही हैं, और उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। इसलिए, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। दुनिया के सबसे बेहतरीन लोगों में से एक के साथ इस मंच पर होना दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है।”
अनीत के इस बयान पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक रेडिट यूजर ने कमेंट किया, “अगर दोनों डेट कर रहे हैं, तो मुझे पता है कि दोनों के रिलेशन की शुरुआत करने वाला कौन है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्यारी लड़की। उसने उसे वाकई परिवार जैसा महसूस कराया।”
‘सैयारा’ की सफलता के बाद, अब फैंस अनीत और अहान को उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में देखने के लिए उत्साहित हैं। अनीत जल्द ही मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी, जो 2026 की क्रिसमस पर रिलीज होगी। वहीं, अहान यशराज फिल्म्स की एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे और इसमें शरवरी भी मुख्य भूमिका में होंगी।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
