इजराइल-ईरान तनाव के बीच लखनऊ में सोना 13000, चांदी 35 हजार महंगी: Gold Price Update
ईरान और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध का असर अब वैश्विक बाजारों के साथ-साथ देश के स्थानीय कारोबार पर भी साफ दिखने लगा है। राजधानी लखनऊ के सराफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों और व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। महज 24 घंटे के भीतर सोने के भाव में 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई, जबकि चांदी की कीमतों में 35 हजार रुपये प्रति किलो का भारी उछाल आया।
अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया है। जब भी वैश्विक स्तर पर युद्ध या अनिश्चितता का माहौल बनता है, तो निवेशक शेयर बाजार और अन्य जोखिम वाली संपत्तियों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। सोना हमेशा से संकट के समय ‘सेफ हेवन’ माना जाता है। यदि ईरान-इजराइल के बीच तनाव लंबा खिंचता है और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होती है, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी छू सकती है।
इस युद्ध का असर लखनऊ के निर्यात कारोबार पर भी पड़ने की आशंका है। लखनऊ से ईरान, सऊदी अरब, दुबई, कुवैत और बहरीन सहित अन्य मध्य-पूर्वी देशों में चिकनकारी कपड़ों का बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है। युद्ध की स्थिति में समुद्री और हवाई परिवहन प्रभावित होने से सप्लाई चेन बाधित हो सकती है। ईद के मौके पर लखनऊ से दिल्ली और मुंबई के रास्ते बड़ी मात्रा में माल ईरान समेत अन्य देशों में भेजा जाता है। इसके बाद गर्मियों के नए ऑर्डर शुरू होते हैं। यदि मौजूदा हालात लंबे समय तक बने रहते हैं, तो स्थानीय कारोबारियों को ऑर्डर रद्द होने और भुगतान में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लखनऊ में भागवत कथा का समापन, भक्तों ने खेली फूलों की होली
पत्थर मारने के विरोध पर परिवार पर हमला, 3 नामजद
शहर के बाहरी इलाकों में रिफाइंड की छापेमारी, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
लखनऊ में सड़क हादसों का कहर: बच्ची समेत तीन की मौत, पांच घायल, road accident news
सुयश बिल्डर्स के निदेशक पर धोखाधड़ी का एक और केस, खरीदारों को नहीं मिला प्लॉट का कब्जा
होली पर लखनऊ में पानी की सप्लाई, जलकल विभाग की विशेष व्यवस्था
लखनऊ जंक्शन पर डायवर्जन बना जाम का कारण, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
लखनऊ में सपना गोयल और अंशिका त्यागी को मिला डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान
