0

अमेठी के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत: शादी से लौटते समय हुआ हादसा, प्रयागराज में तोड़ा दम

By Dec 10, 2025

अमेठी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक कल्पेश सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 30 नवंबर को वह प्रतापगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले जाया गया।

जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। उप प्राचार्य संजय सोनी ने बताया कि वर्ष 2003 में वह सरस्वती विद्या मंदिर में आए थे और शिक्षण कार्य करते थे। वह मूलरूप से बलिया के निवासी थे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अमेठी में रफ्तार का कहर: पुलिस वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

अमेठी के गौरीगंज के बाबू कस्बा में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब दस बजे, तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर...
By Dec 10, 2025

अमेठी में किसानों को राहत, धान खरीद के लिए 109 केंद्र निर्धारित; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

अमेठी जिले के अन्नदाताओं के लिए यह एक बड़ी खबर है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद में तेजी लाने और किसानों को सुविधा देने के लिए केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया...
By Dec 10, 2025

अमेठी में अधूरा पड़ा 300 बेड का अस्पताल, कब पूरा होगा निर्माण? जनता को कब मिलेगा लाभ?

अमेठी के तिलोई में बन रहे स्वशासी मेडिकल कॉलेज का निर्माण अभी अधूरा है, जिससे जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा। एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए अनुमति मिल गई है और छात्रों ने...
By Dec 10, 2025

नींद की झपकी बनी काल: दिल्ली से प्रयागराज जा रहे बाइक सवारों का भीषण हादसा, एक की मौत

दिल्ली से प्रयागराज की लंबी यात्रा पर निकले दो दोस्तों के लिए यह सफर मौत का सफर बन गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात के समय नींद की एक झपकी ने सब कुछ खत्म कर दिया।...
By Dec 10, 2025

साझा करें