जाम में फंसी एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म – aligarh news
शहर में लगातार बिगड़ते ट्रैफिक हालात अब आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बड़ी चुनौती बन गए हैं। शुक्रवार को रामघाट रोड पर लगे भीषण जाम ने इसकी एक और गंभीर तस्वीर सामने रखी। रामघाट रोड से अवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक वाहनों की लंबी कतारों ने यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। इसी जाम में सुबह करीब नौ बजे 102 एंबुलेंस भी फंस गई, जिसमें प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।
यह घटना आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे जाम से न केवल आम लोगों को परेशानी होती है, बल्कि जीवन बचाने वाली एंबुलेंस भी समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पातीं।
धनीपुर ब्लॉक के मोहल्ला किशनपुर निवासी रवि की 25 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन रामघाट रोड पर लगे जाम में फंस गई। वाहनों की भीड़ इतनी अधिक थी कि सायरन बजाने के बावजूद रास्ता नहीं मिला।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल के पास खड़े-खड़े ही ईएमटी श्वेता ने एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। चालक अंकित ने भी सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित रखा। कुछ ही देर में एंबुलेंस के अंदर नवजात की किलकारी गूंज उठी। सफल प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को जिला महिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
शराबी पति को बांधा, सास का दावा- बहू के पास है तमंचा: Aligarh crime news
अलीगढ़ रेप केस: 70 साल की वृद्धा से दुष्कर्म के दोषी दो को 10 साल की कैद, 11 साल बाद आया फैसला
अलीगढ़ में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
अलीगढ़ में जलभराव से मिलेगी निजात, छर्रा अड्डा और महेंद्र नगर के लिए बड़ा प्रोजेक्ट
अलीगढ़ नुमाइश में बारिश का कहर, दुकानदारों का बिगड़ा business गणित
अलीगढ़ पुलिस की नई पहल: जुआ-सट्टा या दुर्व्यवहार की शिकायत के लिए SSP का हेल्पलाइन नंबर जारी
