अंबुज हत्याकांड: दोस्तों के झूठ का पर्दाफाश, 48 घंटे की जांच ने सुलझाई गुत्थी, नाबालिग ने खोली पोल
लापता युवक अंबुज की हत्या का रहस्य उसके दोस्तों के लगातार इनकार और विरोधाभासी बयानों के कारण गहरा गया था। 26 नवंबर को घर से निकलने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो स्वजनों ने 28 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को शुरू से ही अनहोनी का संदेह था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार टीमें गठित कीं। जांच की शुरुआत अंबुज के मोबाइल लोकेशन से हुई। सर्विलांस टीम ने पाया कि उसकी आखिरी लोकेशन आयुष, सदरे आलम और बिट्टू उर्फ अहद खान के साथ मेल खा रही थी। इन दोस्तों की मूवमेंट चिलुआताल से लेकर महराजगंज तक थी, जिसने पुलिस का संदेह गहरा दिया।
दूसरी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में सदरे आलम की कार दिखाई दी, जो उनके इस दावे के विपरीत था कि वे रात में कहीं नहीं गए थे। तकनीकी साक्ष्यों और दोस्तों के बयानों में विरोधाभास ने पुलिस को आगे बढ़ाया।
पूछताछ में दोस्त लगातार झूठ बोलते रहे। लेकिन जांच में एक नई कड़ी सामने आई – आयुष के बुआ का नाबालिग बेटा घटनास्थल पर मौजूद था। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। पहले तो वह टालता रहा, लेकिन बाद में उसने बताया कि आयुष और उसके दोस्त अंबुज को कार से ले गए थे। यह बयान निर्णायक मोड़ साबित हुआ।
नाबालिग के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। आयुष ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस टीम उसे महराजगंज के भिटौली क्षेत्र ले गई, जहां अंबुज का शव बरामद हुआ। इस तरह 48 घंटे की सघन जांच ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, AI से आपत्तिजनक फोटो बना 2.80 लाख ठगे
गोरखपुर: शादी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाराती को लगी गोली, मची अफरा-तफरी
यूपी में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! दिसंबर में कोहरा और कोल्ड-वेव तोड़ेंगे रिकॉर्ड
गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
गोरखपुर की शादियों में करोड़ों का बजट और आधुनिकता का तड़का, इवेंट प्लानर ने बदला अंदाज
तंबाकू नियंत्रण पर एम्स का बड़ा फैसला, दो संगठनों के साथ मिलकर करेगा शोध; पूर्वांचल को मिलेगा लाभ
गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को बड़ी राहत, पंजीकरण और दवा वितरण की व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी भीड़
गोरखपुर: बुजुर्ग पति को घर से बुलाकर ले गए आरोपी, 5 महीने से लापता; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
