आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को सभी गांवों तक पहुंचाएं: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के हर गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। गांवों में बैठकों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों और पात्रता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि योजना केवल कागजों पर न चले, बल्कि इसका वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लोगों को चिह्नित कर उन्हें योजना से जोड़ना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस योजना से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। डबल इंजन की भाजपा सरकार युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को रोजगारयुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उन्हें पलायन न करना पड़े।
मौर्य ने कहा कि सरकार समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गांवों के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह प्रयास प्रदेश के जनमानस के जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लखनऊ-कानपुर में पान मसाला फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई, 15.70 करोड़ का मिलावटी माल जब्त | FSDA Raid News
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, 466 करोड़ खर्च होंगे: UP Govt project
कानपुर चीनी गोदामों का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण, कम मिला स्टॉक
बैंक अफसर ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद की खुदकुशी, 3 पिस्टल से रची खूनी साजिश
सपा सरकार बनी तो मुफ्त इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल और घी लगी रोटी: अखिलेश यादव
आगरा में आवास विकास परिषद कार्यालय सील: 8.65 करोड़ की बकायेदारी पर हुई कार्रवाई
मथुरा में ‘स्वच्छ ब्रज, पावन ब्रज’ संकल्प यात्रा: सतोहा में स्वच्छता अभियान चला
शाहगंज में किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम का समापन, भविष्य निर्माण पर जोर
