0

Aligarh news: परीक्षा देने जा रहे छात्र और मामा को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार

By Mar 6, 2026

अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र और उसके मामा को गलत साइड से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बंबा मार्ग पर निधौला रोड स्थित शिव मंदिर के पास हुई। बलरामपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उनका भतीजा अंकित अपने मामा अर्जुन सिंह के साथ जलाली क्षेत्र के गंगा प्रसाद भारद्वाज इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मामा-भांजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुष्पेंद्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ हरदुआगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Aligarh news: होली की छुट्टी पर घर आए ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत

अलीगढ़ में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गभाना थाना क्षेत्र के भुकरावली गांव निवासी विनोद (50) के रूप में हुई है।...
By Mar 6, 2026

साझा करें