अलीगढ़: लापता किशोरी केस में मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार, Aligarh news
अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी और किशोरी की तलाश अभी भी जारी है।
पीड़ित पिता ने 3 दिसंबर की रात को शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव का ही युवक यश उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि, इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी या किशोरी की बरामदगी नहीं हो पाई थी।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी यश के सहयोगी आकाश चौधरी उर्फ अक्की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आकाश को जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस की टीमें प्रदेश के कई जिलों और पड़ोसी राज्यों में सर्विलांस के आधार पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
