0

बटेश्वर के अखिलेश सिंह ने किया कमाल, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

By Dec 14, 2025

बटेश्वर क्षेत्र के गोलडांडा गांव निवासी अखिलेश सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। अखिलेश सिंह ने 13 सितंबर 2025 को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

अखिलेश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा स्कॉलर्स होम, खैरना (नैनीताल) में हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ा एकल, नैनीताल से प्राप्त की। उनके पिता भंवर सिंह राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में जीव विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं तथा मूल रूप से किसान परिवार से संबंध रखते हैं। अखिलेश की बहन कृतिका सिंह दिल्ली के वीएमएमसी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।

अखिलेश सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी उपलब्धि पर रामसिंह आजाद, बबलू यादव, पप्पू यादव, शिवप्रकाश शर्मा, महराज सिंह, रघुवीर वर्मा, अतरसिंह वाल्मीकि और रामप्रकाश सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें