0

अखंडा 2 ने वर्ल्डवाइड किया कमाल, सलमान की ‘मुन्नी’ ने साउथ में लगाया जैकपॉट

By Dec 15, 2025

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्ण की लेटेस्ट फिल्म अखंडा 2 को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला रहा है, जिसकी बदौलत घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा दुनियाभर में अखंडा 2 अच्छा कारोबार करती हुई नजर आ रही है।

रिलीज के तीसरे दिन अखंडा 2 ने ग्रॉस धमाकेदार कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड पर नंदमुरी बालाकृष्ण और सलमान खान की बजरंगी भाईजान फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाली मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा की इस मूवी कितना बिजनेस कर लिया है।

तमाम विवादों के बाद अखंडा 2 को 12 दिसंबर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। फैंटेसी और एक्शन थ्रिलर जॉनर वाली इस मूवी में आपको माइथोलॉजिकल टच भी देखने को मिलेगा, जो दर्शकों का काफी पसंद कर रहा है। नंदमुरी बालाकृष्ण के स्टारडम के दम अखंडा 2 को रिलीज के पहले दिन ग्लोबली बंपर ओपनिंग मिली और अब ये सिलसिला रविवार तक जारी रहा।

दरअसल फिल्म के प्रोडेक्शन हाउस 14 रील्स प्लस की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीन दिन के भीतर अखंडा 2 ने वर्ल्डवाइड 108 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जोकि काफी असरदार मान जा रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो हर्षाली मल्होत्रा का साउथ डेब्यू धमाकेदार रहा है और पहली साउथ फिल्म से कमर्शिल तौर पर उनका जैकपॉट लग गया है। बता दें कि ओपनिंग डे पर अखंडा 2 ने ग्लोबली 59 करोड़ की बंपर कमाई की थी।

इतना ही नहीं ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अखंडा 2 ने अब तक 60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि वीक डे में अखंडा 2 किस तरह का बिजनेस करके दिखाती है। फिल्म के सामने बड़ी चुनौती ये रहेगी कि वर्किंग डे में इस मूवी को इसी तरह से कमाई के सिलसिले को बरकार रखना होगा।

साल 2021 में पहली बार नंदमुबार नंदमुरी बालाकृष्ण स्टारर फिल्म अखंडा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। कमर्शियल तौर पर सफल होने के अब 4 साल बाद अखंडा की वापसी हुई है। फिल्म का सीक्वल फिलहाल कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को किया सम्मानित, इस काम के लिए मिला नकद पुरस्कार

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के लिए डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी सोमवार को थाना ढोलना पहुंचे। घने कोहरे के बीच शाम को शुरू हुए निरीक्षण में डीआईजी ने पुलिस...
By Dec 15, 2025

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को दिया नकद पुरस्कार, IGRS में बेहतर काम से हुए प्रभावित

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने अपने निरीक्षण की शुरूआत सोमवार को थाना ढोलना से की। घने कोहरे के बीच शाम को थाने पहुंचे डीआईजी...
By Dec 15, 2025

उर्वरक स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी! दो दुकानदारों को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार का स्टॉक में अंतर मिला है।...
By Dec 15, 2025

उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार के स्टॉक में अंतर मिला है।...
By Dec 15, 2025

अरवल के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी! 13 पंचायत भवनों में खुले डाकघर, अब गांव में ही मिलेंगी सारी बैंकिंग सेवाएं

अरवल जिले के 13 पंचायत भवनों में डाकघर खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं सुलभ हो गई हैं। अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिले के 13 पंचायत सरकार भवन...
By Dec 15, 2025

फीस के बहाने छात्रा को बुलाया, स्कूल प्रबंधक ने की घिनौनी हरकत; सहेली ने ऐसे बचाई इज्जत

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार को विद्यालय पढ़ने गई थी, जहां प्रबंधक ने उसे फीस जमा करने की...
By Dec 15, 2025

मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध

दिल्ली में खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए मंच पर आने पर भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक होने के कारण, सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

साझा करें