इंडिगो संकट के बीच एअर इंडिया का बड़ा ऐलान, घरेलू यात्रियों को मिली ‘विशेष छूट’
इंडिगो की उड़ान बाधाओं से देशभर में यात्रियों की फजीहत जारी है, ऐसे में टाटा समूह की एअर इंडिया ने शनिवार को एक बड़ा राहत पैकेज घोषित किया। एयरलाइन ने घरेलू टिकटों पर परिवर्तन या रद्दीकरण शुल्क पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है, ताकि प्रभावित यात्रियों को तुरंत विकल्प मिल सके।
कंपनी ने बताया कि एअर इंडिया और इसकी सहायक एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 4 दिसंबर से सभी नान-स्टॉप घरेलू उड़ानों में इकोनमी किराए पर सक्रिय तौर पर विशेष किराया सीमा व्यवस्था लागू की है, ताकि मांग- आपूर्ति के चलते स्वत: बढ़ने वाले किरायों पर रोक लगाई जा सके। दोनों एयरलाइंस नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा घोषित नए किराया प्रतिबंधों के अनुरूप अपनी प्रणाली अपडेट कर रही हैं।
राहत योजना के तहत वे यात्री जिन्होंने चार दिसंबर तक टिकट बुक किए थे और 15 दिसंबर तक यात्रा निर्धारित थी, वे बिना किसी रीबुकिंग शुल्क के अपनी यात्रा आगे बढ़ा सकते हैं। साथ ही, यदि वे यात्रा रद करना चाहें तो उन्हें पूरी रकम वापस मिलेगी और रद्दीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह वन-टाइम विशेष छूट आठ दिसंबर, 2025 तक किए गए परिवर्तन या रद्दीकरण पर लागू होगी। हालांकि रीबुकिंग की स्थिति में किराए के अंतर का भुगतान यात्रियों को करना होगा।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
