0

देहरादून में 46 दिन बाद सुधरी हवा, AQI 65 के पार, लोगों को मिली राहत

By Jan 20, 2026

लंबे समय तक खराब हवा में सांस लेने के बाद देहरादून के लोगों को अब सुकून मिलने लगा है। 18 जनवरी को शहर की हवा सुरक्षित श्रेणी में दर्ज की गई, जिसका औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 65.79 रहा। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भी इस सुधार पर राहत की सांस ली है।

सर्दियों में नमी के कारण प्रदूषण कण वायुमंडल में ऊपर जाने के बजाय नमी में फंसकर प्रदूषण बढ़ा रहे थे। अब हवा साफ होने से लोगों को राहत मिल रही है। क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल के अनुसार, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वायु प्रदूषण का स्तर निरंतर कम होने की उम्मीद है। आठ दिसंबर के बाद 46 दिनों तक AQI चुनौतीपूर्ण बना हुआ था, कई बार यह 300 का आंकड़ा भी पार कर गया था।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें