आगरा: अकराबाद में दो सड़क हादसे, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, युवक गंभीर घायल
आगरा के अकराबाद क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पहला हादसा अकराबाद के बड़े बिजलीघर के सामने जीटी रोड पर हुआ। सुबह के समय एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतका मंदबुद्धि थी और अक्सर इलाके में घूमती रहती थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी भेजा है। मृतका की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।
इसी दिन दोपहर में नानऊ-पिलखना मार्ग पर भी एक और हादसा हुआ। नानऊ गांव से पैदल अपने घर लौट रहे आसिफ नाम के युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी अकराबाद भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और फरार वाहन चालकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Agra news: रैबीज मुक्त शहर बनाने की पहल, नगर निगम ने 250 कुत्तों को लगाया टीका
Agra Metro में विदेशी महिला का छूटा पर्स, स्टाफ ने ईमानदारी से लौटाया
कोहरे का कहर: आगरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोग घायल, Fatehabad accident news
आगरा: अधिवक्ता से बदसलूकी मामले में दरोगा समेत तीन को कोर्ट ने किया तलब (Agra news)
