आगरा ताज ट्रिपेजियम जोन में पेड़ों की अवैध कटाई, भूमाफिया ने बनाई कॉलोनी
आगरा के ताज ट्रिपेजियम जोन (TTZ) में वन विभाग की संरक्षित भूमि पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई का खुलासा हुआ है। शाहदरा क्षेत्र में भूमाफिया और एक स्थानीय पार्षद के गठजोड़ ने सैकड़ों फलदार और छायादार पेड़ों को काटकर 20 फुट चौड़ा रास्ता बना दिया है। इस रास्ते का उपयोग कर भूमि पर कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही है। यह इलाका ताज महल के काफी करीब है, जहां पांच किलोमीटर के दायरे में कोर्ट की अनुमति के बिना एक भी पेड़ काटना प्रतिबंधित है।
वन विभाग की भूमि पर रेलवे लाइन के किनारे बड़ी संख्या में पेड़ काट डाले गए हैं। मां धर्मकांटा के पास से आरसीसी रोड खत्म होने के बाद बाईं ओर वन विभाग की जमीन पर यह रास्ता बनाया गया है। इस निर्माण के लिए सौ से अधिक छोटे-बड़े पेड़ काटे गए हैं। साक्ष्य मिटाने के लिए कटे पेड़ों की टहनियों को जलाकर राख कर दिया गया है। मौके पर जली हुई राख, कटे ठूंठ और सूखी शाखाएं बिखरी पड़ी हैं, जो हाल ही में हुई कटाई की ओर इशारा कर रही हैं।
यह वही भूमि है जहां वन विभाग ने 2020-21 में 11 हेक्टेयर क्षेत्र में 12 हजार पौधे लगाए थे, लेकिन अब उनमें से अधिकांश पौधे गायब हैं। कुछ पिलर नंबरों के आसपास की झाड़ियों को समतल कर दिया गया है और भूमि चिन्हांकन में संदेह पैदा करने के लिए पिलरों को खिसकाया जा रहा है।
पर्यावरणविद डॉक्टर शरद गुप्ता ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा है कि TTZ क्षेत्र में हरियाली को नष्ट करना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने इस मामले को सेंट्रल एम्पावर्ड कमिटी (CEC) के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही है। इस अवैध कटाई से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, बल्कि ताज के आसपास के ऐतिहासिक और पारिस्थितिक संतुलन पर भी खतरा मंडराने लगा है।
लाँग वीकेंड पर प्रकृति का आनंद: आगरा से चंबल सेंक्चुरी और लायन सफारी का शानदार अनुभव
आगरा पुलिस ने कैंटर से 1.15 करोड़ का गांजा किया जब्त, नारियलों के नीचे छिपाकर तस्करी का अनोखा तरीका
आगरा में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में गिरावट; बारिश का लेटेस्ट अपडेट
आगरा में ‘रेड चीफ’ के नकली जूते बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, भाजपा जिला मंत्री के बोर्ड का लिया था सहारा
प्रेमिका के लिए सुपरवाइजर बना चोर, आगरा में करोड़ों की चोरी का खुलासा
आगरा: करोड़ों के जेवर खेत में गाड़े, प्रेमिका संग बेंगलुरु में ऐश का प्लान था चोर का
आगरा में गैंगवार: गेस्ट हाउस में राज चौहान की गोली मारकर हत्या, 10 राउंड फायरिंग से फैली दहशत
