6 दिन की अफरा-तफरी के बाद IndiGo ने लौटाए 610 करोड़ रुपये, 3000 बैग भी डिलीवर; जानें क्या है पूरा मामला
देश के हवाई उड़ान सेक्टर में पांच दिनों तक चली अव्यवस्था के बाद जब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्ती दिखाई तो एविएशन कंपनी इंडिगो भी कुछ मुस्तैद होती दिखी है। हालांकि रविवार को भी 500 से ज्यादा उड़ाने रद रहीं लेकिन कई उड़ाने हुई भीं।
घरेलू मार्गों पर हवाई किराये में भारी वृद्धि का जो दौर था उस पर भी ब्रेक लगा है। इंडिगो की तरफ से रविवार शाम तक रद या बहुत विलंब वाले उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को अभी तक 610 करोड़ रुपये रिफंड को प्रोसेस किया गया है। साथ ही शनिवार तक देश भर में यात्रियों को 3000 सामान डिलीवर किये गये हैं।
यह जानकारी रविवार को सरकार ने दी। लेकिन रिफंड व सामान सही यात्री तक पहुंचाने का काम अभी दो दिन और लग सकते हैं। साथ ही हालात के पूरी तरह से सामान्य होने में तीन से चार दिनों का समय लग सकता है। एमओसीए ने कहा है कि एविएशन नेटवर्क तेजी से पूरी तरह सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। एक दिन पहले जो सुधारात्मक उपाय किये गये थे वो हवाई सेवाएं के पूरी तरह से सामान्य हो जाने तक लागू रहेंगे।
किराये की अधिकतम सीमा तय करने का असर भी दिख रहा है। दिल्ली से मुंबई का हवाई किराया जो एक दिन पहले न्यूनतम 11 हजार रुपये दिखा रहा था वह अब टिकट बेचने वाले वेबसाइटों पर सोमवार के लिए छह हजार रुपये का दिखा रहा है। दिल्ली-हैदराबाद किराया (अगले 24 घंटे के बीच) शनिवार को 20-21 हजार रुपये का था जो रविवार को (अगले 24 घंटे के दौरान) 12 हजार रुपये पर आ गया है। मंत्रालय ने कहा है कि प्रभावित रूटों पर किराया स्वीकार्य स्तर पर आ गया है। सभी एयरलाइंस ने नए किराया ढांचे का सख्ती से पालन किया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
