जमशेदपुर में भू-माफिया पर चलेगा प्रशासन का Bulldozer, सरकारी व Tata lease भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं
जमशेदपुर में सरकारी और टाटा लीज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चलने वाला है। भू-माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई से कम से कम 48 घंटे पहले जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार और चिन्हांकन करेंगे। कार्रवाई के बाद सभी प्रतिनियुक्त टीमें संबंधित पदाधिकारी के नेतृत्व में सप्ताह में नियमित रूप से कार्य करेंगी।
टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित लीज नवीकरण से संबंधित भूमि पर अतिक्रमण की समीक्षा और निगरानी के लिए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम जमशेदपुर की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय क्रॉस फंक्शनल टीम का गठन किया है। यह टीम एक जनवरी 2026 से अगले आदेश तक कार्यरत रहेगी। इस कदम से सरकारी और लीज पर दी गई भूमि के दुरुपयोग पर अंकुश लगेगा।
