0

अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण पर प्रशासन सख्त, होगी कार्रवाई: Aligarh News

By Dec 30, 2025

अलीगढ़ में अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है।

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने अपनी आख्या में स्पष्ट किया है कि जिले के सभी निजी अस्पतालों के लिए संक्रमण नियंत्रण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की पहली शर्त है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों के पंजीकरण से पहले बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए जनपदीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनिवार्य प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक है।

बायोमेडिकल वेस्ट के विधिवत निस्तारण से संबंधित अधिकृत संस्था का प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। सीएमओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा समय-समय पर संयुक्त व औचक निरीक्षण किए जाते रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यदि बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था या संक्रमण नियंत्रण मानकों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों की निगरानी और कड़ी कर दी गई है, और संक्रमण नियंत्रण से जुड़े मानकों के अनुपालन पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीएमओ ने कहा कि निरीक्षणों की संख्या बढ़ाई गई है और जहां भी कमियां सामने आएंगी, वहां तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अलीगढ़ में बीच-बचाव करने पर युवक पर रॉड से हमला, सिर फोड़ा, FIR दर्ज

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सांई विहार कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को उसके भांजे से मारपीट के दौरान बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। हमलावरों ने लोहे...
By Amit Sagar Dec 30, 2025

अलीगढ़ डबल मर्डर: पिस्टल से गोली मारने वाला मुख्य आरोपी हरीश समेत तीन गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हरीश ने ही पिस्टल से गोलियां चलाकर होटल संचालक बौबी और उसके दोस्त...
By Amit Sagar Dec 30, 2025

साझा करें