0

परिक्रमा मार्ग में साधु वेशधारी की करतूत, मछली खाते पकड़ा गया तो लोगों ने कर दी धुनाई

By Dec 10, 2025

मंदिरों की नगरी में मांस का सेवन करने का एक और मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। यह घटना परिक्रमा मार्ग में हुई, जहां एक साधु वेशधारी पेड़ के नीचे बैठकर मछली खा रहा था। उसके पास भगवानों की तस्वीरें भी रखी थीं, जिससे वह भजन-पूजा करने का दिखावा कर रहा था।

स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वे मोबाइल में रिकॉर्डिंग करते हुए उसके पास पहुंचे। उन्होंने थैले में रखी मछली को भी वीडियो में कैद कर लिया। लोगों ने साधु वेशधारी से उसका धर्म पूछा, लेकिन उसने चुप्पी साध ली। इसके बाद कुछ युवकों ने उसकी धुनाई करना शुरू कर दिया और उसे वहां से भगा दिया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के सामने सड़क किनारे दो युवकों को चिकन पकाते हुए पकड़ा गया था। वे शराब भी पी रहे थे। इससे पहले भी मंदिरों की नगरी में ऑनलाइन मांस की बिक्री को लेकर डिलीवरी बॉय ने खुलासा किया था। हाल ही में शराब की बिक्री को लेकर भी बवाल हो चुका है, जिसमें ठेका बंद कराने के मामले में युवकों को जेल जाना पड़ा था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन होंगे आसान, भीड़ नियंत्रण के लिए लागू हुई नई योजना, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण की कवायद अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं का ठहराव खत्म करने की ठोस योजना बनाई है। श्रद्धालुओं...
By Dec 10, 2025

वृंदावन में संत प्रेमानंद और जगद्गुरु सुतीक्ष्णदास का आध्यात्मिक मिलन, रामदास के जीवन पर हुई चर्चा

वृंदावन में नाभापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास ने संत प्रेमानंद से भेंट की। यह मुलाकात परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में हुई। संत प्रेमानंद से मिलने शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे नाभापीठ सुदामा कुटी के...
By Dec 10, 2025

साझा करें