0

IAS विनय चौबे के साले की पत्नी से घर जाकर एसीबी ने पूछा… मैडम! कहां से अर्जित की इतनी संपत्ति?

By Dec 10, 2025

निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से जुड़े मामले में दर्ज प्राथमिकियों में एसीबी की जांच तेज हो गई है। एसीबी ने गुरुवार को दो अलग-अलग आरोपितों से पूछताछ की। एसीबी के अधिकारियों की टीम गुरुवार को निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के साला शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी से पूछताछ करने के लिए उनके आवास पहुंची थी। एक दिन पहले भी एसीबी की टीम विनय कुमार चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से पूछताछ करने के लिए उनके आवास में पहुंची थी।

प्रियंका त्रिवेदी आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपित हैं। एसीबी, रांची थाने में 24 नवंबर को कांड संख्या 20/2025 में यह प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में एसीबी ने निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे सहित उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, उनके ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपित बनाया था।

आरोप है कि विनय कुमार चौबे ने अपनी काली कमाई को अपने रिश्तेदारों के माध्यम से भी निवेश कराया। शेल कंपनियां बनाई। चौबे ने अपने साला शिपिज त्रिवेदी, साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के खातों में भी काले धन का लेन-देन किया, ताकि उसे छुपाया जा सके। इन्हीं सभी बिंदुओं पर एसीबी ने प्रियंका त्रिवेदी से पूछताछ कर बयान दर्ज किया है।

शराब घोटाला केस में एसीबी ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू जायसवाल से भी पूछताछ की। उसे एसीबी ने 13 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद था। एसीबी ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर लिया है।

एसीबी की रिमांड पर लाया गया राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू जायसवाल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है। वह वेलकम डिस्टिल डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। झारखंड में पूर्व की उत्पाद नीति में राजेंद्र जायसवाल की कंपनी वेलकम डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड को राज्य में देसी शराब की आपूर्ति का ठेका मिला था। एसीबी ने छानबीन में पाया है कि राज्य में देसी शराब की आपूर्ति में भी गड़बड़ियां हुईं। उसकी गुणवत्ता सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली थी। अधिक मुनाफेक शराब बेचकर अधिक मुनाफे के लिए इस कंपनी ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच

रविवार की रात रांची रेलवे स्टेशन का नजारा ऐसा था, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्लेटफार्म पर रात 10 बजे खड़ी रांची–लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन को लोगों ने...
By Dec 10, 2025

सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज

झारखंड में कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) निर्माण के पैसे को निजी खातों में रखने के आरोपित रांची के तत्कालीन जिला अभियंता केसी सिंह व अन्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज...
By Dec 10, 2025

झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल

झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को एक नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में झारखंड पर्यटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों को...
By Dec 10, 2025

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला! सोहराय पर्व पर मिल सकती है 2 दिन की छुट्टी, पेसा एक्ट पर भी मुहर संभव

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने जा रही है। इस बैठक में जनजातीय समुदाय के लिए एक बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। सोहराय पर्व पर दो दिनों के...
By Dec 10, 2025

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, रातभर खुली ट्रेन बनी रैन बसेरा; RPF रही बेखबर

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का खुलेआम मजाक बना। रविवार की रात रांची रेलवे स्टेशन का नजारा ऐसा था जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्लेटफार्म पर...
By Dec 10, 2025

झारखंड: सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी खबर, स्कॉलरशिप में तीन गुना तक की बढ़ोतरी

झारखंड में सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव को पहले ही...
By Dec 10, 2025

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने सेवा विस्तार को लेकर दिया सख्त आदेश, कहा- ‘यह नियम नहीं बन सकता’

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने दो सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक अधिकारियों (एसीएफ) की एक साल की सेवा विस्तार देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट...
By Dec 10, 2025

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: गिरफ्तार विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह फरार, ACB की तलाश जारी

हजारीबाग के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले की नामजद आरोपित स्निग्धा सिंह फरार हैं। उनकी तलाश में एसीबी के अधिकारियों की एक टीम रविवार को लखीसराय पहुंची थी। स्निग्धा सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की...
By Dec 10, 2025

साझा करें