0

वर्दी में गाली-गलौज! होमगार्ड कमांडर का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, जांच शुरू

By Dec 12, 2025

गंजडुंडवारा कोतवाली में होमगार्ड के कंपनी कमांडर के लोगों से अभद्रता से पेश आने व गालियां देने का वीडियो वायरल होने पर होमगार्ड विभाग व पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में अधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी है। वहीं कंपनी कमांडर को नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है। इसकी जांच चल रही है। गुरुवार को जांच शुरू होने पर कंपनी कमांडर सहमे-सहमे रहे। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, होमगार्ड के कंपनी कमांडर का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका अधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। अपना जवाब देने के लिए उन्हें एक नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस ने गांव गणेशपुर में ग्रामीणों से भी जानकारी ली है। बताया गया कि, किसी ने कंपनी कमांडर को सूचना दी कि, उसके बेटे का किसी से गांव में विवाद हो गया है। जिस पर वह पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा वर्दी में रहते हुए ग्रामीणों से गाली-गलौज करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वर्दी में गाली-गलौज: होमगार्ड कमांडर का वीडियो वायरल, विभाग ने शुरू की जांच

गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में होमगार्ड के कंपनी कमांडर का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमांडर वर्दी पहने हुए ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते और उन्हें गालियां देते...
By Dec 12, 2025

साझा करें