0

शराब के नशे में सड़क किनारे गिरा युवक, रात भर ठंड में पड़ा रहा और हो गई मौत

By Dec 10, 2025

नौबतपुर थाना क्षेत्र के बेदौली गांव के समीप बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बेदौली निवासी रामजी राम (45) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच और ग्रामीणों के बयानों के अनुसार, मृतक रामजी राम देर रात शराब के नशे में धुत होकर घर लौट रहा था। नशे की हालत में वह लड़खड़ाकर सड़क किनारे गिर गया। गिरने के दौरान उसे सिर पर मामूली चोट भी लगी। कड़ाके की ठंड होने के कारण वह रात भर वहीं पड़ा रहा और समय पर मदद न मिलने से उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को देर रात इलाके में लड़खड़ाते हुए देखा गया था। आशंका है कि नशे की हालत में गिरने के बाद वह उठ नहीं सका और ठंड के कारण उसका शरीर सुन्न पड़ गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी, हालांकि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में गिरने के बाद ठंड से मौत का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें