0

कानपुर देहात में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तनाव में था युवक

By Mar 8, 2026

कानपुर देहात जिले के सट्टी थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान शाहजहांपुर गांव निवासी शीलू के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई सुरजीत के परिवार के साथ रहता था और खेती का काम करता था। उसका एक अन्य भाई गोविंद गुजरात में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार, शीलू पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था।

शुक्रवार शाम को शीलू ने अपने कमरे के अंदर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा और गंभीर हालत में पुखरायां सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची सट्टी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। हालांकि, परिजन आत्महत्या के स्पष्ट कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पाए। एसओ सट्टी कालीचरण ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें