0

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर मनचलों का हमला, छेड़खानी का विरोध करने पर बेल्ट से पीटा; ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

By Dec 17, 2025

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र अन्तर्गत कलुआही-पिपरौन मार्ग पर बुधवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। प्लस टू उच्च विद्यालय कलुआही से परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा को तीन मनचले युवकों ने घेर लिया। बाइक पर सवार इन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

छात्रा ने साहस दिखाते हुए इसका कड़ा विरोध किया। विरोध से बौखलाए एक मनचले युवक ने बाइक से उतरकर छात्रा की बेल्ट से पिटाई कर दी। छात्रा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित छात्रा के पिता अमरेंद्र पासवान ने लौकही थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। यह घटना क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें