0

सड़क पर टहल रहे युवक को बाइक ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

By Dec 13, 2025

अमांपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 32 वर्षीय गिरीश पुत्र कुंवरपाल शनिवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गिरीश को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए और घायल युवक को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद से मृतक की पत्नी नीरेश, 13 वर्षीय पुत्र प्रशांत, बेटी तनु और मनु का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें