0

बिग बॉस 19 से बाहर हुए कुनिका सदानंद, मालती चाहर को मिली राहत

By Nov 22, 2025

रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और हर हफ्ते एक-एक करके कंटेस्टेंट्स का सफर समाप्त हो रहा है। पिछले हफ्ते जहां कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था, वहीं इस हफ्ते एक मजबूत दावेदार को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया में अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और मालती चाहर शामिल थे। शुरूआती अनुमानों के मुताबिक, मालती चाहर के शो से बाहर होने की संभावना जताई जा रही थी। फैमिली वीक के दौरान उनके भाई के आखिरी में आने के कारण यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद मालती पर दर्शकों का वोट कम पड़ जाए।

हालांकि, नवीनतम सूत्रों के अनुसार, मालती चाहर नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद को बिग बॉस के घर से एलिमिनेट किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कुनिका को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले, जिसके चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 के शुरुआती हफ्तों से ही घर के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने बेबाक विचारों और मजबूत पक्ष को रखा है, जिसके कारण घर में कई बार गहमागहमी का माहौल भी बना है। यहां तक कि शो के होस्ट सलमान खान ने भी कई बार उन्हें उनके रवैये के लिए टोका है। कुछ लोगों का यह भी मानना था कि मेकर्स उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कुनिका के एविक्शन की खबर ने कई दर्शकों को चौंका दिया है, जो उन्हें शो का एक मजबूत दावेदार मान रहे थे। फिलहाल, कुनिका के बाहर होने की पुष्टि हो गई है। यदि डबल एविक्शन की संभावना बनती है, तो मालती चाहर के भी बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि वे वोटिंग में दूसरे नंबर पर हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें