पिता की डांट से नाराज किशोर आगरा से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर
राया। थाना क्षेत्र से गुरुवार को अचानक लापता हुए एक किशोर को पुलिस ने शुक्रवार को आगरा से सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के परिजनों को जब यह सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। पुलिस ने किशोर की काउंसलिंग के बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राया के गांव सोगरवार निवासी एक किशोर गुरुवार को सोनई में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। ट्यूशन के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने हर संभव जगह किशोर की तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।
परिजनों ने तुरंत थाना राया पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर सौंपी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर दीं। पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से संभावित स्थलों पर किशोर की तलाश शुरू की।
पुलिस टीमों की अथक प्रयास रंग लाए और शुक्रवार की सुबह किशोर को आगरा से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे मथुरा लाया गया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह अपने पिता द्वारा पढ़ाई को लेकर डांट दिए जाने से नाराज होकर घर से चला गया था। अब वह अपने घर लौटना चाहता है।
प्रभारी निरीक्षक राया, रवि भूषण शर्मा ने बताया कि किशोर के परिजनों को थाने बुलाकर उनसे बात की गई और किशोर की काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। यह घटना पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई का एक और उदाहरण है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ परेशान, अधूरे प्रपत्रों से काम रुका
अटल पुरम फेज टू में 518 भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, घर खरीदारों को मिला सुनहरा अवसर
आगरा मेट्रो का नया ट्रैक: तीन स्टेशनों की पाइलिंग पूरी, 88 पियर कैप स्थापित
पनीर के ड्रम में मिली मक्खियाँ, राधिका इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलंबित
पुष्पांजलि के सीईओ पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज, निर्माण कार्य में हो रही थी चोरी
धार्मिक आयोजनों की आड़ में ठगी: आगरा में सरगना समेत दो गिरफ्तार
पशुओं को सड़क पर बांधकर गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, भारी जुर्माना
आगरा एयरपोर्ट का नया सिविल एन्क्लेव जुलाई 2026 तक तैयार, 40% निर्माण पूरा
