करवाचौथ पर रानी रंग के अनारकली सूट और वेलवेट कुर्ते की धूम | agra news
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही आगरा के कपड़ा बाजारों मेंवानगियों और नए कलेक्शंस की भरमार आ गई है। नवरात्र के बाद अब करवाचौथ और दीपावली को लेकर बाजारों में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए विशेष परिधान उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इस त्योहारी माहौल से स्थानीय व्यापार को भी एक नई गति मिली है।
महिलाओं में इस बार पारंपरिक साड़ियों के मुकाबले अनारकली सूट पहली पसंद बने हुए हैं। इसमें भी रानी रंग, मैजेंटा और हॉट पिंक शेड्स की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा बनारसी सिल्क, जॉर्जेट सीक्वेंस और लाइटवेट ऑर्गेंजा साड़ियां भी महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं। दूसरी ओर, पुरुषों के एथनिक वियर में वेलवेट के कुर्ते और नेक एम्ब्रायडरी वाले डिजाइन छाए हुए हैं। युवा वर्ग में बेल बॉटम पैजामा और अलग कट वाले कुर्तों का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि कपड़ों पर 5 से 18 प्रतिशत तक जीएसटी लागू होने के कारण लागत बढ़ी है, लेकिन त्योहारों के उत्साह के आगे महंगाई फीकी पड़ गई है। लोग अपनी आर्थिक स्थिति और बजट को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं। आगामी शादी के सीजन को देखते हुए भी बाजारों में जोधपुरी और शेरवानी जैसे विशेष परिधानों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।
