फ्लाईदुबई विमान हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की इजरायली पीएम ने की सराहना | international news
आकाश में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फ्लाईदुबई के एक बोइंग विमान के कॉकपिट के भीतर हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस दौरान भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने विमान का नियंत्रण बचाने और यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले शख्स से मुकाबला जारी रखा।
हमले के बाद विमान तेजी से नीचे की ओर गोता लगाने लगा था। खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने अंतिम समय तक संघर्ष किया और किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। उनकी इस सूझबूझ से यात्री और क्रू मेंबर समय रहते अंदर पहुंच गए और हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतार लिया गया, जिसमें 170 से अधिक लोग सवार थे।
इस साहसी कदम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैप्टन स्मित की तारीफ हो रही है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि उनकी वजह से एक भीषण आपदा टल गई और 174 लोगों की जान बच सकी। भारत सरकार और इजरायल में भारतीय दूतावास भी लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और वे फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
