यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अमेठी, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सीतापुर और श्रावस्ती शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी झमाझम बारिश की उम्मीद है, साथ ही कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कई जिलों में तापमान काफी बढ़ गया था, जिससे रात में भी लोगों को परेशानी हो रही थी।
नेपाल की पहाड़ियों और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारी इस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
लखनऊ में सीजन की सबसे भारी बारिश, ड्रेनेज सिस्टम फेल, घरों-दुकानों में घुसा पानी
कासगंज: ड्यूटी पर अग्निशमन कर्मी की तबियत बिगड़ी, मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Agra News: दुकान से गुल्लक लूट का खुलासा, पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा
Agra News: दुकान से गुल्लक लूट का खुलासा, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा
