आगरा में यमुना किनारे बनेगा अत्याधुनिक पार्क, 3.46 करोड़ की लागत से मिलेगी ‘ग्रीन जोन’ की सौगात
योगी सरकार ताजनगरी आगरा में यमुना नदी के किनारे एक भव्य और अत्याधुनिक पार्क का विकास कर रही है। ‘अमृत 2.0’ योजना के तहत 3.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह ‘ग्रीन जोन’ शहरवासियों और पर्यटकों को एक प्रदूषण मुक्त और उपयोगी स्थान प्रदान करेगा। इस परियोजना का उद्देश्य अविकसित और कचरायुक्त क्षेत्र को एक व्यवस्थित, हरे-भरे और आधुनिक सुविधाओं वाले पार्क में बदलना है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत, यमुना किनारे 1500 मीटर लंबा पाथवे, 200 वर्ग मीटर में ओपन जिम, फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग और बैठने की बेंचें स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 100-150 लोगों की क्षमता वाला एक ‘ओपन-एयर एम्फीथिएटर’ भी बनाया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए 200 वाहनों की पार्किंग और 1500 मीटर क्षेत्र में फेंसिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
यह पार्क न केवल शहरवासियों को मॉर्निंग वॉक, योग और बच्चों के खेलने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करेगा, बल्कि ‘फाइटोरेमेडिएशन’ प्रजातियों के सघन पौधरोपण से पर्यावरण को शुद्ध करने में भी मदद करेगा। ताजमहल की ओर ‘विज़ुअल कॉरिडोर’ खुले रखे गए हैं, जिससे शहर का सौंदर्य बढ़ेगा। इस परियोजना से आगरा का रिवर फ्रंट एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
आगरा: 27 लाख की ठगी, पूर्व सांसद के बेटे से विश्वासघात का मामला
हाईटेक चोरों का गैंग पकड़ा, ऑन डिमांड लग्जरी कारें चुराने का खुलासा
ताजमहल पूर्वी गेट हैंडीक्राफ्ट शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में 10 करोड़ से बनेगा नया OPD कॉम्प्लेक्स, मरीजों को मिलेगी राहत
आगरा में लायंस क्लब गोल्ड की नई कार्यकारिणी का गठन, अजय अग्रवाल बने अध्यक्ष
